HomeUTTAR PRADESHनेपाल में चल रहे Gen-Z Revolution पर भारत के CJI गवई का...

नेपाल में चल रहे Gen-Z Revolution पर भारत के CJI गवई का बड़ा बयान, कहा- हमें गर्व है अपने संविधान पर


CJI Gavai On Gen-Z Revolution In Nepal: भारत के पड़ोसी देश नेपाल के जो हालात हैं, वो किसी से छिपे नहीं हैं। पूरे देश में उथल-पुथल मची हुई है। अब इस पूरे मामले में भारत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बीआर गवई का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने नेपाल को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। दरअसल, राष्ट्रपति और राज्यपालों के अधिकार क्षेत्र से जुड़े मामले को लेकर 5जजों की संविधान पीठ सुनवाई कर रही थी। इन सब के बीच CJI गवई ने नेपाल को लेकर कुछ टिप्पणी की जिसमें उन्होंने कहा कि, “हमें अपने देश के संविधान पर गर्व है। आप देख सकते हैं कि अभी हमारे पड़ोसी मुल्कों में क्या-क्या हो रहा है। नेपाल का भी हाल हमने देखा है।” CJI के बयान के बाद जस्टिस विक्रमनाथ ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, “हमने बांग्लादेश में भी इसी तरह की स्थिति देखी है।”


नेपाल यात्रा पर थे CJI गवई


गौतलब, है कि पिछले हफ्ते ही CJI गवई भी नेपाल यात्रा पर थे। वहां उन्होंने नेपाल सुप्रीम कोर्ट के CJI गवई जस्टिस प्रकाश मानसिंह राउत से भी मुलाकात की थी। साथ नेपाल दौरे के दौरान CJI गवई ने भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में दर्शन पूजन कर दीप जलाकर शांति की कामना की थी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read