HomeUTTAR PRADESHPM मोदी करेंगे पंजाब का दौरा, बाढ़ पीड़ित लोग और किसानों से...

PM मोदी करेंगे पंजाब का दौरा, बाढ़ पीड़ित लोग और किसानों से करेंगे सीधे बातचीत


Punjab Flood: पंजाब में लगातार हो रहे बारीश के कारण भयावह बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इस प्राकृतिक आपदा की वजह से लोगों ने अपनी जान तक गवा दी है। यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है, जबकि 1.75 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है और 23 जिलों के 1,996 गांव बाढ़ के पानी में पूरी तरह से डूब चुके हैं। इसी बीच खबर ये आ रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी पंजाब के बढ़ा प्रभावित इलाकों में लोगों का हाल लेने पहुंचेगे।


इस जिले का दौरा करेंगे पीएम 


जानकारी के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिले गुरदासपुर का दौरा करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों से सीधे बातचीत भी करेंगे। बाढ़ की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है, जबकि 1.75 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर खड़ी फसलें पानी में डूब गई हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण पंजाब में बहने वाली नदियां सतलुज, रावी, व्यास में उफान आ गया है। साथ ही बीते दिनों पंजाब में हुई तेज बारिश ने स्थिति को और भी खराब बना दिया।


राहत बचाव कार्य जारी


अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), जिला अधिकारियों, पंजाब पुलिस, सीमा सुरक्षा बल और सेना द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। उन्होंने आगे बताया कि पोंग डैम का जलस्तर शनिवार को मामूली रूप से घटकर 1,394.19 फीट हो गया, हालांकि ये अपनी ऊपरी सीमा 1,390 फीट से चार फीट ऊपर बना हुआ है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read