HomeUTTAR PRADESHगुजरात के पंचमहल में दर्दनाक हादसा, मालवाहक रोपवे टूटने से 6 की...

गुजरात के पंचमहल में दर्दनाक हादसा, मालवाहक रोपवे टूटने से 6 की मौत; कई लोग घायल


Panchmahal Ropeway Collapse: गुजरात के पंचमहल जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ पावागढ़ में शनिवार 06सितंबर को एक बड़ा हादसा हुआ। जिसमें मालवाहक रोपवे के तार टूटने से छह लोगों की जान चली गई। जबकि कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, दो लिफ्ट ऑपरेटर, दो मजदूर और दो अन्य लोगों की मौत हुई। इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जो अभी भी जारी है।


कहां-कैसे हुआ हादसा?


बता दें, पावागढ़ का महाकाली मंदिर गुजरात का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए दो अलग-अलग रोपवे संचालित होते हैं एक श्रद्धालुओं के लिए और दूसरा निर्माण सामग्री और सामान ढोने के लिए। यह हादसा मालवाहक रोपवे में हुआ, जो मंदिर के लिए निर्माण सामग्री ले जा रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, रोपवे का तार अचानक टूट गया, जिसके कारण ट्रॉली अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई।


इस हादसे के बाद पंचमहल के डीएसपी डॉ. हर्ष दुधात ने छह लोगों के मरने की पुष्टि भी की है। उन्होंने बताया कि यह हादसा पावागढ़ में हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दूसरी तरफ, पंचमहल के कलेक्टर ने बताया कि इस हादसे में कुछ अन्य लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 


राहत-बचाव कार्य जारी


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन में घायलों को मलबे से निकालने और अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि तार टूटने का कारण क्या था। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि यह हादसा तकनीकी खराबी या रखरखाव में कमी को कारण हुआ है। लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही हादसे का असली कारण बता चल सकें।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read