HomeUTTAR PRADESHसेक्स रैकेट चलाने के आरोप गिरफ्तार हुई बंगाली एक्ट्रेस, पुलिस की प्लानिंग...

सेक्स रैकेट चलाने के आरोप गिरफ्तार हुई बंगाली एक्ट्रेस, पुलिस की प्लानिंग हुई सफल


Thane Actor Arrested: महाराष्ट्र के ठाणे से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पर पुलिस ने एक 41 साल की एक्ट्रेस को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी न सिर्फ इस अवैध धंधे में शामिल थी, बल्कि उसने कई महिला एक्ट्रेस को भी इसमें शामिल किया हुआ था। इस मामले मे पुलिस ने दो एक्ट्रेस को रेस्क्यू किया है।


पुलिस ने की थी प्लानिंग


दरअसल, पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली थी। इसके बाद मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस की टीम ने पूरी प्लानिंग के तहत कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी एक्ट्रेस की पहचान अनुष्का मोनी मोहन दास के रूप में हुई है। प्लानिंग के तहत पुलिस ने दो फर्जी ग्राहकों को भेजा था, जिन्होंने पहले आरोपी महिला से संपर्क किया था। बातचीत होने के बाद आरोपी ने उन्हें बुधवार, 3 सितंबर को मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर काशिमीरा स्थित एक मॉल में मिलने के लिए बुलाया।


पुलिस की टीम पहले से ही सतर्क थी। जैसे ही अनुष्का दास ने वहां पर उन फर्जी ग्राहकों से पैसे लिए, पुलिस ने मौके पर छापा मार दिया और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को भी रेस्क्यू किया, जिन्हें इस अवैध गतिविधि में जबरन शामिल कराया जा रहा था। दोनों महिलाएं टीवी सीरियल और बांग्ला सिनेमा में काम कर चुकी हैं।


आरोपी के खिलाफ हुई कार्रवाई


मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाल ने बताया कि आरोपी को मानव तस्करी से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(3) और पिटा अधिनियम के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, रेस्क्यू की गई दोनों महिलाओं को सुरक्षा और पुनर्वास के लिए एक शेल्टर होम भेजा गया है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read