HomeUTTAR PRADESHMP में कांग्रेस नेता के नेतृत्व वाले जुलूस में लगे विवादित नारे,...

MP में कांग्रेस नेता के नेतृत्व वाले जुलूस में लगे विवादित नारे, पुलिस कर रही मामले की जांच


Sagar Controversial Slogans: मध्य प्रदेश के सागर जिले में ईद मिलाद उन नबी के दौरान निकाले गए जुलूस में विवाद नारेबाजी की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुख्य इलाके में जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने बीच सड़क पर खड़े होकर सर तन से जुदा जैसे नारे लगाए। इस नारेबाजी के बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया और लोगों में तेज से ये बात फैल गई।


कांग्रेस नेता ने निकाला था जुलूस


जानकारी के अनुसार, ये जुलूस कांग्रेस नेता फिरदौस कुरैशी और पम्मा कुरैशी के नेतृत्व में निकाला गया था। जुलूस में शामिल लोगों द्वारा लगाए गए नारे विवाद का कारण बन गए हैं। शहर की शांति को भंग करने की इस कोशिश ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों में इस तरह की नारेबाजी से आपसी सौहार्द बिगड़ सकता है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। 


पुलिस कर रही वीडियो की जांच


पुलिस अधिकारियों का कहा है कि जो इस लोग भड़काऊ नारेबाजी में शामिल पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और वीडियो के आधार पर नारे लगाने वालों की पहचान की जा रही। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read