HomeUTTAR PRADESH‘गुरुग्रामवासियों को मेट्रो के आने से मिलेगी जाम और प्रदूषण से मुक्ति...

‘गुरुग्रामवासियों को मेट्रो के आने से मिलेगी जाम और प्रदूषण से मुक्ति है’ गुरुग्राम मेट्रो विस्तार के लिए सीएम सैनी ने किया भूमि पूजन


Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम मेट्रो के भूमि पूजन कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए गर्व और गौरव का दिन है। आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मेट्रो रेल परियोजना का भूमि पूजन हम सब के लिए गर्व की बात है। तेजी से बढ़ते हुए शहर को एक आधुनिक और सशक्त परिवहन की आवश्यकता थी।


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मेट्रो रेल का यह सपना केवल ईंट पत्थर का प्रोजेक्ट नहीं बल्कि यह हमारे शहर की आर्थिक प्रगति, पर्यावरण की सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं से जुड़ा संकल्प हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया। गुरुग्रामवासियों को मेट्रो के आने से मिलेगी जाम और प्रदूषण से मुक्ति है। मेट्रो के लाभ हर आम नागरिक की जिंदगी में महसूस होंगे। नई पहचान यह परियोजना गुरुग्राम की बनेगी।


पूरे हरियाणा में संतुलित विकास का हमारी सरकार का लक्ष्य है- सीएम नायब सैनी


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के तहत रेजांगला चौक से द्वारका सेक्टर 21, सेक्टर 56से पंचगांव और मेट्रो कॉरिडोर जो दिल्ली से करनाल, दिल्ली से नीमराणा, गुरुग्राम से फरीदाबाद और नोएडा तक मेट्रो शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11वर्षों में देश को नई गति देने का काम दिया। गुरुग्राम के विकास के लिए निरंतर बजट में भी प्रावधान किए गए। सीएम नायब सैनी ने कहा कि 2014से अब तक गुरुग्राम विधानसभा में 1हज़ार 909करोड़ रुपए खर्च करने का काम किया। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में संतुलित विकास का हमारी सरकार का लक्ष्य है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read