HomeUTTAR PRADESHकेंद्र सरकार और कुकी-जो समूहों के बीच हुए ये बड़े समझौते, CRPF-BSF...

केंद्र सरकार और कुकी-जो समूहों के बीच हुए ये बड़े समझौते, CRPF-BSF कैंपों में जमा होंगे हथियार


Manipur News: मणिपुर सरकार और केंद्र सरकार राज्य में शांति बनाए रखने के लिए कुकी-जो समूहों के साथ मिलकर एक नया समझौता किया। इस समझौते में राज्य की क्षेत्रीय एकता को बरकरार रखने की बात दोहराई गई है। कहा जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी सितंबर के दूसरे हफ्ते में मणिपुर जा सकते हैं। मई 2023 में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हुई हिंसा के बाद ये उनकी पहली यात्रा होगी।


कुकी-ज़ो परिषद दिया इस बात का भरोसा


आज यानी 4 सितंबर को दिल्ली में हुई बातचीत के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इसमें एक अहम शर्त राष्ट्रीय राजमार्ग-2 को फिर से खोलने की है, ताकि यात्रियों और जरूरी सामान की आवाजाही बिना रुकावट हो सके। कुकी-ज़ो परिषद (KZC) ने भरोसा दिया है कि वे इस रास्ते पर शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों के साथ मिलकर काम करेंगे।


जातीय हिंसा में हुई थी कई लोगों की मौत


मणिपुर मई 2023 से जातीय हिंसा की आग आज भी झेल रहा है, ये हिंसा तब शुरू हुई जब पहाड़ी इलाकों के आदिवासी समूहों ने हाईकोर्ट के उस आदेश का विरोध किया, जिसमें तत्कालीन बीरेन सिंह सरकार को बहुसंख्यक मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने पर विचार करने के लिए कहा गया था। इस संघर्ष में अब तक करीब 260 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें कुकी और मैतेई समुदाय के लोग और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। हालांकि पिछले कुछ महीनों से हालात कुछ हद तक शांत बने हुए हैं। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read