HomeUTTAR PRADESHगुजरात में तेज रफ्तार ने मचाई तबाही, कार-रिक्शा और मोपेड की टक्कर...

गुजरात में तेज रफ्तार ने मचाई तबाही, कार-रिक्शा और मोपेड की टक्कर में 5 की मौत; गाड़ियों के उड़े परखच्चे


Gujarat Road Accident: गुजरात में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें मोपेड, रिक्शा और कार की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि रिक्शा और मोपेड के परखच्चे उड़ गए।


कहां-कैसे हुआ हादसा?


बता दें, यह हादसा गुजरात के साबरकांठा के हिम्मतनगर-अहमदाबाद हाईवे पर हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक मोपेड को टक्कर मारी, जिसके बाद अनियंत्रित होकर यह एक रिक्शा से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार काफी तेजी से आ रही थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read