HomeUTTAR PRADESHगुरुग्राम की सड़कों के साथ मेट्रो स्टेशन का हुआ बुरा हाल, लोगों...

गुरुग्राम की सड़कों के साथ मेट्रो स्टेशन का हुआ बुरा हाल, लोगों ने जताई नाराजगी


Delhi Metro Station News: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार, 1 सितंबर को हुई तेज बारिश के कारण गुरुग्राम में लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। सड़कें पानी में डूब गईं और ट्रैफिक जाम ने शहर की रफतार को ही रोक दिया। ऐसे में लोगों के लिए मेट्रो ही सहारा बनी, लेकिन यही राहत कुछ ही देर में मुसीबत में बदल गई। गुरुग्राम के सिकंदरपुर रैपिड मेट्रो स्टेशन से एक वीडियो सामने आया है, जिसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। कहा जा रही है कि ये नजारा सोमवार, 1 सितंबर की रात करीब 8 बजे का है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि स्टेशन पर हजारों की भीड़ धक्का-मुक्की कर रही है।


पोस्ट में लिखी ये बात


इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले ने लिखा कि   दिल्ली-गुरुग्राम ने इतनी भीड़ पहले कभी नहीं देखी होगी। सिकंदरपुर स्टेशन से डीएमआरसी तक हालात ऐसे थे कि अगर और भी लोग अंदर आते तो किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। सभी का दम घुट रहा था और मैं भी इसका हिस्सा था।


लोगों ने जताई नाराजगी


इस वीडियो को देखते ही लोगों की नाराजगी सोशल मीडिया पर फूट पड़ी। लोगों ने कहा कि बारिश और जलभराव ने सड़क यातायात को पहले ही ठप कर दिया, ऊस पर मेट्रो स्टेशनों पर कुप्रबंधन ने मुश्किल और बढ़ा दी। कई यूजर्स ने गुरुग्राम की ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई और इसे शहर की सबसे बड़ी समस्या बताया।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read