Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार, 31 अगस्त को पटाखा फैक्टरी में अचानक विस्फोट हो गया। इस विस्फोट के जोरदार धमाके से पूरा इलाका कांप उठा। आवाज सुनकर लोग घरों से निकलकर घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने अंदर फंसे लोगों को बचाने की कोशिश शुरू की। बताया जा रहा है कि ये घटना गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा इलाके की है।
Also Read This:शिक्षक MLC चुनाव: बरेली जिले में 6763 शिक्षक वोटर डालेंगे वोट, 25 बूथों पर पोलिंग पार्टियां भेजी
पुलिस और एंबुलेंस को भी सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पर पुलिस, एंबुलेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल लोगों को अस्पताल भेजा। इस घटना में लगभग सात लोगों के मरने की संभावना बताई जा रही है। वहीं, करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल, राहत बचाव कार्य जारी है।


