spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘हम आपसी संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ रहे हैं’ फिजी के...

‘हम आपसी संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ रहे हैं’ फिजी के पीएम से मलाकात के बाद बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली में स्थित में हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिजी के पीएम सिटिवेनी लिगामामादा राबुका, हैदराबाद हाउस में भारत और फिजी के बीच समझौतों के आदान-प्रदान के साक्षी बने। उन्होंने कहा कि मैं पीएम राबुका और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करता हूं। 2014 में 33 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने फिजी की धरती पर कदम रखा था। मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि ये सौभाग्य मुझे मिला था। उस समय हमने FIPIC की शुरुआत की थी। उस पहल ने न केवल भारत–फिजी रिश्तों को, बल्कि पूरे पैसिफिक क्षेत्र के साथ हमारे जुड़ाव को नई ताकत दी है और आज राबुका जी की इस यात्रा से हम आपसी संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ रहे हैं।


पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फिजी के बीच आत्मीयता का गहरा नाता है। 19वीं सदी में भारत से गए 60,000 से अधिक गिरमिटिया भाई-बहनों ने अपने परिश्रम और पसीने से फिजी की समृधि में योगदान दिया है। उन्होंने फिजी की सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता में नए रंग भरे हैं। फिजी की एकता और अखंडता को लगातार मजबूती प्रदान की है और इसी के बीच वे अपनी जड़ों से भी जुड़े रहे हैं, अपनी संस्कृति को संजोए रखा। फिजी की रामायण मंडली की परंपरा इसी का जीवंत प्रमाण है। प्रधानमंत्री राबुका द्वारा गिरमिट-डे की घोषणा का मैं अभिनंदन करता हूं, ये हमारे साझा इतिहास को सम्मान है।


जलवायु परिवर्तन फिजी के लिए क्रिटिकल थ्रेट है- पीएम मोदी


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, “आज हमारी वार्ता में हमने कई अहम फैसले लिए हैं। हम मानते है कि एक स्वस्थ राष्ट्र ही समृद्ध राष्ट्र हो सकता है इसलिए हमने तय किया सुवा में 100 बेड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाया जाए। जन औषधि केंद्र खुले जाएंगे जिससे सस्ती और उत्तम गुणवता की दवा हर घर तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि फिजी यूनिवर्सिटी में हिंदी और संस्कृत पढ़ाने के लिए भारतीय शिक्षक भेजा जायेगा और फिजी के पंडित भारत आकर प्रशिक्षण लेंगे और गीता महोत्सव में भी भाग लेंगे। यानी भाषा से संस्कृति तक रिश्ते और अधिक गहरे होंगे। जलवायु परिवर्तन फिजी के लिए क्रिटिकल थ्रेट है। इस संदर्भ में हम नवीकरणीय ऊर्जा खासकर सौर ऊर्जा में साथ मिलकर काम कर रहे हैं।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular