spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDराज्यपाल और मुख्यमंत्री की अपील- पहले मतदान, फिर जलपान

राज्यपाल और मुख्यमंत्री की अपील- पहले मतदान, फिर जलपान

देहरादून: राज्यपाल (Governor) और मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि वे 19 अप्रैल को लोकतंत्र के महापर्व में ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ के संकल्प के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भिक होकर अवश्य करें।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अपने जारी संदेश में कहा कि देश की प्रगति के लिए सुदृढ़ लोकतंत्र आवश्यक है और लोकतंत्र की सुदृढ़ता का आधार मतदाता है। प्रत्येक मतदाता का मतदान करना,अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है। मतदाता अपने विवेक के आधार पर निर्भीकता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की सुदृढ़ता में अपना अमूल्य योगदान दें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पहले मतदान, फिर जलपान के संकल्प के साथ समस्त सम्मानित मतदाताओं से अनुरोध है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सक्षम सरकार चुन सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

राज्यपाल मतदान स्थल शहिद मेख बहादुर गुरुंग कैंट कन्या इंटर कॉलेज,गढ़ी, देहरादून में प्रातः 08:30 बजे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) शुक्रवार, नगरा तराई मतदान केंद्र खटीमा, जिला उधम सिंह नगर में प्रातः 8:15 बजे लोकतंत्र के महापर्व पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular