हल्द्वानी: उत्तराखंड के पांच सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं. लोकतंत्र के इस पर्व में हर कोई बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहा. मतदान करने के लिए लोग सुबह से लाइनों में लगे हुए हैं मतदान शांतिपूर्ण निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है. नैनीताल जिले के लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केंद्र पर एक ऐसा नजारा देखने को सामने आया जहां दूल्हा दुल्हन मतदान स्थल पर पहुंचे जहां दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई दुल्हन ने बताया कि दे रात उसकी शादी हुई है और आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही है लेकिन विदाई से पहले अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है दुल्हन गायत्री चन्दोल ने बताया कि दैलिया गाँव से पली पढ़ी है और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है जहां बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है और दे रात शादी समारोह के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच अपना मताधिकार का प्रयोग किया है.
दूल्हा दुल्हन पहुंचे मतदान स्थल, दुल्हन ने लोकतंत्र के पर्व में की भागीदारी
4
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh


