spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'संविधान की दुहाई देने वाले ही इसे रौंदते थे', द्वारका एक्सप्रेसवे का...

‘संविधान की दुहाई देने वाले ही इसे रौंदते थे’, द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर विपक्ष पर बोले PM मोदी

fok-media-samman-samaroh


PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 17 अगस्त को दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली सेक्शन और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा ‘ये जो लोग सिर पर संविधान रखकर नाचते हैं, ये संविधान को कैसे कुचलते थे, ये बाबा साहेब की भावनाओं को कैसे दगा देते थे, आज मैं वो सच्चाई आपको बताने जा रहा हूं।’ PM मोदी का यह बयान विपक्षी दलों पर एक तीखा प्रहार था, जो अक्सर संविधान की रक्षा का दावा करते हैं।


पिछली सरकारों पर साधा निशाना


PM मोदी ने अपने भाषण में दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट का जिक्र करते हुए बताया कि पिछली सरकारों ने सफाई कर्मचारियों के लिए ऐसे कठोर कानून बनाए थे, जिसमें बिना सूचना के काम पर न आने पर एक महीने की जेल की सजा का प्रावधान था। उन्होंने कहा कि यह उन लोगों की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है, जो संविधान की दुहाई देते हैं। लेकिन सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को कुचलते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार ऐसे अन्यायपूर्ण कानूनों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।


दिल्ली के विकास पर जोर


जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दिल्ली को विकास का मॉडल बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि दुनिया जब भारत को देखती है, तो उसकी नजर सबसे पहले राजधानी दिल्ली पर पड़ती है। इसलिए दिल्ली को ऐसा शहर बनाना है, जो विकसित भारत की पहचान को मजबूत करे। उन्होंने आगे कहा कि अगस्त का महीना आजादी और क्रांति का प्रतीक है। ऐसे समय में राजधानी दिल्ली विकास क्रांति की साक्षी बन रही है। उन्होंने कहा कि नई सड़क परियोजनाओं से लोग दिल्ली, गुरुग्राम और पूरे NCR में आसानी से यात्रा कर सकेंगे, जिससे समय की बचत होगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular