spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'जन सुराज का डर, नेताओं को पैदल चलवाया', राहुल गांधी की 'वोटर...

‘जन सुराज का डर, नेताओं को पैदल चलवाया’, राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर प्रशांत किशोर का वार

fok-media-samman-samaroh


Prashant Kishor On Voter Adhikar Yatra: लोकसभा में विपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने रविवार 17अगस्त 2025को बिहार के सासाराम से अपनी 16दिन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की। यह यात्रा 23जिलों को कवर करेगी और 01सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एक रैली के साथ समाप्त होगी। इसी बीच, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इस यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने दावा किया है कि उनकी अपनी पदयात्रा ने बिहार के नेताओं को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर किया है।


प्रशांत किशोर ने क्या कहा?


दरअसल, रविवार 17अगस्त को हसनपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा ‘हमारी पदयात्रा ने इन नेताओं को सड़कों पर उतरने पर मजबूर कर दिया है। जन सुराज का डर है कि सारे नेता अब पैदल-पैदल घूमेंगे और जनता के पास हाथ जोड़कर वोट मांगने जाएंगे।’ उन्होंने दावा किया कि जन सुराज के बढ़ते प्रभाव के कारण ही बिहार में कई सामाजिक और आर्थिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।


जैसे – पेंशन में वृद्धि, रसोइयों के वेतन में दोगुनी बढ़ोतरी, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ना और 125यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा। प्रशांत किशोर का कहना है कि उनकी पार्टी ने नेताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने के लिए विवश किया है, जो पहले केवल डर का माहौल बनाकर वोट हासिल करते थे।


‘वोटर अधिकार यात्रा’ का मकसद


मालूम हो कि ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आयोजन कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों द्वारा किया जा रहा है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जनता को जागरूक करना है। राहुल गांधी ने इसे ‘लोकतंत्र, संविधान और ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम’ करार दिया है।


बता दें, यात्रा बिहार के सासाराम से शुरू होकर औरंगाबाद, गया, नवादा, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण और आरा जैसे जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान कई जनसभाएं और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular