HomeUTTAR PRADESHचुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी निगाहें, कल मिलेंगे SIR...

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी निगाहें, कल मिलेंगे SIR विवाद से जुड़े सारे सवाले के जवाब


Election Commission: भारत के चुनाव आयोग (Election Commission of India – ECI) ने 17अगस्त 2025को दोपहर 3बजे नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। जानकारी के अनुसार, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार में चल रहे विशेष गहन संशोधन (Special Intensive Revision – SIR) की प्रक्रिया और इससे जुड़े सवालों के जवाब मिल सकते है। यह जानकारी चुनाव आयोग के डायरेक्टर जनरल (मीडिया) की ओर दी गई है।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में SIR विवाद पर होगी बात?


बता दें, चुनाव आयोग की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बिहार SIR विवाद के बाद पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया मानी जा रही है। माना जा रहा है कि ECI इस दौरान SIR विवाद समेत कई मुद्दों के जवाब दे सकता है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के अलावा जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा भी हो सकती है।


इसके अलावा उन दस्तावेजों के बारे में पता चल सकता है, जिन्हें SIR प्रक्रिया में जरूरी माना गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ECI 65लाख मतदाताओं के नाम हटाने के प्रस्ताव पर विस्तृत जानकारी देगा। आयोग यह स्पष्ट कर सकता है कि यह प्रक्रिया पारदर्शी है और प्रभावित मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दर्ज करने का पूरा अवसर दिया जा रहा है।


वोट चोरी पर हंगामा


मालूम हो कि इससे पहले 07 अगस्त को राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर वोट चोरी के कथित आरोप लगाए थे। राहुल गांधी ने कर्नाटक सेंट्रल की एक विधानसभा सीट महादेव पुरा में एक लाख फर्जी वोटर होने का दावा किया था। उन्होंने मतदाता सूची में डुप्लीकेट वोटर, फर्जी पते और एक ही पते पर सैकड़ों वोटरों के नाम होने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से शपथपत्र के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा था।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read