HomeUTTAR PRADESH'PM मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित', बीकानेर में विभाजन विभीषिका स्मृति...

‘PM मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित’, बीकानेर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बोले CM भजनलाल शर्मा


Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सत्ता के लालच में कांग्रेस ने तुष्टिकरण के आधार पर देश का बंटवारा किया। कांग्रेस के राजनैतिक स्वार्थ के चलते हुए बंटवारे के दौरान देश में बड़ा नरसंहार हुआ और लाखों लोग मारे गए। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज के दिन को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मना रही है, ताकि हम देश विरोधी ताकतों को कुचलने तथा देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के संकल्प को अधिक मजबूत कर सकें।


कई विदेशी ताकतों ने आक्रमण किया, लेकिन…


बता दें, सीएम भजनलाल शर्मा गुरूवार को बीकानेर के नाल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस देश पर कई विदेशी ताकतों ने आक्रमण किया, लेकिन मां भारती के सपूतों ने कभी हार नहीं मानी और लंबी लड़ाई लड़कर देश को आजाद कराया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरूष देश का बंटवारा नहीं चाहते थें।


लेकिन कांग्रेस ने राजनैतिक महत्वाकांक्षा के चलते धर्म के आधार पर देश का बंटवारा किया। करोड़ों लोगों के घर उजड़ गए और वे अपने ही घर में शरणार्थी बन गए। उनका घर, परिवार, मकान, दुकान सब चला गया। देश के लिए विभाजन विभीषिका नहीं भूलने वाली दंश बन गई।


PM मोदी ने हिंदुओं को न्याय दिया


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू की सत्ता लोलुपता और तुष्टिकरण के कारण जम्मू-कश्मीर का स्थायी समाधान नहीं हो सका। वहीं, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उस वक्त कहा था कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इसे विशेष रियायतें नहीं मिलनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसी संकल्प को पूरा करने की दिशा में कश्मीर से धारा 370को हटाया। श्री शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में रह रहे हिन्दुओं की दयनीय स्थिति सहित अन्य मुद्दों पर कांग्रेस ने कुछ भी नहीं किया।


लेकिन प्रधानमंत्री ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के जरिए इन देशों में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित हिंदुओं, सिखों, जैनों, बौद्धों और ईसाइयों को नागरिकता देकर न्याय के नए युग की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान स्थित आतंकवादी अड्डों को नष्ट कर उनके आकाओं को करारा जवाब दिया।


कांग्रेस पर बोले CM भजनलाल शर्मा?


CM भजनलाल शर्मा आगे कहते है कि कांग्रेस संविधान बचाने की बात करती है। लेकिन कांग्रेसियों ने कई राज्यों में चुनी हुई सरकारों को गिराया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश मजबूत हाथों में है। वर्ष 2014में देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, जो मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज विश्व में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। जल्द ही भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।


सीएम ने की स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील


मुख्यमंत्री ने आमजन से स्वदेशी उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की, ताकि स्थानीय रोजगार का सृजन हो और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिले। इससे भारत की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हमारा ध्येय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय के संकल्प के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना होना चाहिए, जिससे देश-प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो सके।


मुख्यमंत्री तिरंगा यात्रा में हुए शामिल


बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री बीकानेर के नाल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। सीएम भजनलाल शर्मा स्वयं भी तिरंगा थामकर आमजन के साथ यात्रा में चले। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे भी इस अभियान से जुडें़ तथा हर घर तिरंगा फहराएं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read