HomeUTTAR PRADESHराहुल-अखिलेश ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन...

राहुल-अखिलेश ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है भाजपा

गाजियाबाद: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान काफी बढ़ गया है। विपक्ष की तरफ से जमकर निशाना साधा जा रहा है। इसी क्रम में आज इंडिया गठबंधन के नेता कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) गाजियाबाद में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि प्रधानमंत्री असली मुद्दों की बात नहीं करते। लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर हमला बोला।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, भाजपा की हर बात झूठी निकली उनके वादे झूठे निकले, ना किसान की आय दोगुनी हुई ना नौजवानों को रोजगार मिला। विकास के जो सपने दिखाए थे वे भी अधूरे हैं। इनका जो नैतिकता का बुलबुला था वे भी टूट गया। चुनावी बॉन्ड ने इनका बैंड बजा दिया।

भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। ना केवल भ्रष्टाचारियों को ले रहे हैं, बल्कि भ्रष्टाचारियों ने जो कमाया है उसको भी अपने साथ रख रहे हैं…जो डबल इंजन का दावा करते रहे उनकी होर्डिंग देखिए, अब डबल नहीं अकेले दिखाई देते हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read