spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHतिरंगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का साक्षी है, इसकी शान कभी...

तिरंगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का साक्षी है, इसकी शान कभी झुकेगी नहीं: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली: भारत मंडपम में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’  संगीत समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देश के प्रति सम्मान, प्रेम और समर्पण की भावना प्रकट की। उन्होंने कहा कि सैकड़ों की संख्या में राजधानी के नागरिक इस उत्सव में देशभक्ति की भावना के साथ सम्मिलित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि स्वतंत्रता के प्रति अपने भाव को कुछ शब्दों में व्यक्त करना हो तो यही कहना चाहूंगी कि “तन समर्पित, मन समर्पित और यह जीवन समर्पित।”  मुख्यमंत्री ने देश के लिए और अधिक योगदान देने की अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि जीवन में हमें और अवसर प्राप्त हों ताकि हम राष्ट्र की सेवा कर सकें। मुख्यमंत्री गुप्ता ने यह भी कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को केवल अपने अधिकारों की बात नहीं करनी चाहिए, बल्कि अपने कर्तव्यों का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का यह अवसर हमें यही याद दिलाता है कि देश के प्रति हमारी निष्ठा, त्याग और सेवा ही सबसे बड़ा सौभाग्य है।


तिरंगे की शान कभी झुकेगी नहीं- सीएम रेखा गुप्ता


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी को यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि तिरंगे की शान कभी झुकेगी नहीं और भारत की संस्कृति, विरासत और विकास यात्रा को आगे बढ़ाते हुए हर भारतवासी के हृदय में केसरी का साहस, सफ़ेद की शांति और हरे का समृद्ध भविष्य सदैव लहराता रहेगा। मुख्यमंत्री ने 15अगस्त 1947के ऐतिहासिक क्षण को स्मरण करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का साक्षी और भविष्य के भारत का वादा था। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों की अमर पंक्ति “सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है” का उल्लेख कर उपस्थित जनों को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और भारत मंडपम के इस तिरंगा कॉन्सर्ट में वही जज़्बा नए युग में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर उन्होंने लोकप्रिय गायक शान का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनें यहां मौजूद हर दिल को एक साथ धड़कने पर विवश कर देंगी।


मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि तिरंगे की असली ताक़त उसके धागों में नहीं, बल्कि उसमें निहित उस भावना में है जो हमें एकजुट करती है और हर चुनौती का सामना करने का साहस देती है। उन्होंने उल्लेख किया कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर सीमाओं की रक्षा, विज्ञान और खेल की उपलब्धियों तक, हर मोड़ पर तिरंगा हमारे साहस और एकता का प्रतीक रहा है। मुख्यमंत्री ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को अभिवादन करते हुए कहा कि उनके अटूट संकल्प और दूरदृष्टि के कारण आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस को अभूतपूर्व उत्साह और राष्ट्रीय एकजुटता के साथ मना रहा है। प्रधानमंत्री ने राजनीति से ऊपर उठकर पूरे देश को एक राष्ट्रभाव में जोड़ा है, साथ ही भारत को आर्थिक महाशक्ति और सांस्कृतिक महिमा के साथ विश्व मंच पर पुनः स्थापित किया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular