spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHHARYANA CRIME NEWS प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और युवती ने...

HARYANA CRIME NEWS प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और युवती ने मौत को लगाया गले, जांच में जुटी पुलिस

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के सिरसा में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली। दोनों का शव एक होटल कमरे में मिला। दोनों की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।


जानाकारी के अनुसार, सिरसा में जाट धर्मशाला के सामने एक होटल में युवक और युवती कमरा लिया था। जिसमें युवती ने जहरीला पदार्थ खाया था और युवक ने खुद को पंखे से लटकर मौत को गले लगा लिया। युवक की पहचान मौजूखेड़ा निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है और युवती मंजू गांव शाहपुरिया की रहने वाली थी। दोनों सुबह नौ बजे होटल में आए थे। बीच में कुछ देर के लिए युवक बाहर गया था, फिर वापस अपने कमरे में आ गया था। जिसके बाद होटल मालिक ने उन्हें खाने के लिए फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। फिर होटल मैनेजमेंट ने सोचा की जरूरत पड़ेगी, तो खुद फोन कर लेंगे।


होटल के कमरे में मौत को लगाया गले


इसके बाद करीब रात 12 बजे युवती के पिता और उसके परिवार के सदस्य फोटो लेकर होटल पहुंचे। उन्होंने होटल स्टाफ से फोटो दिखाकर जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा कि युवती एक युवक के साथ कमरा नंबर 203 में ठहरी है। परिजन और स्टाफ ने कमरे के बाहर जाकर दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला तो परिजनों ने स्टाफ को दरवाजा तोड़ने के लिए कहां। गेट खुलने पर जब अंदर के हालात देखे तो सभी दंग रह गए। युवती का शव बेड पर पड़ा हुआ था और युवक पंखे पर फंदा लगाकर लटक हुआ था। यह देखकर स्टाफ ने होटल मालिक और पुलिस को सूचित किया।       


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular