HomeUTTAR PRADESHचौथे चरण के लिए नामांकन आज से, यूपी में 13 मई को...

चौथे चरण के लिए नामांकन आज से, यूपी में 13 मई को होगा मतदान

लखनऊ: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के चौथे चरण में 13 लोकसभा क्षेत्रों और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए 18 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही इन निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन (Nominations)  की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच किए जा सकेंगे।

रिणवा ने बताया कि चौथे चरण में 13 लोकसभा सीटों में शाहजहांपुर (अजा), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई (अजा), मिश्रिख (अजा), उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा (अजा), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच (अजा) में चुनाव होगा। ददरौल विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र शाहजहांपुर में आता है। 13 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 26 अप्रैल को की जाएगी। 29 अप्रैल को नाम वापसी होगी।

प्रचार थमा, मतदान कल

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के पहले चरण के लिए प्रचार बुधवार शाम पांच बजे थम गया। अब अगले 36 घंटे तक प्रत्याशी घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। इस चरण में यूपी की आठ सीटों समेत 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को मतदान होगा। गुरुवार को मतदान स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इन सीटों पर आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व सीएम और एक पूर्व राज्यपाल समेत 1,625 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। मतदान शुक्रवार सुबह 6 बजे से शाम को 5 बजे तक चलेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रथम चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केन्द्रों और पोलिंग बूथों पर मतदाताओं व मतदान कर्मियों के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिये गये है।

यूपी की इन आठ सीटों पर कल वोटिंग

सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (अजा),मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read