HomeUTTAR PRADESHवायु प्रदूषण रोकने को लेकर संसद में उठा सवाल, जानें पर्यावरण मंत्री...

वायु प्रदूषण रोकने को लेकर संसद में उठा सवाल, जानें पर्यावरण मंत्री ने क्या दिया जवाब?


Air Pollution: संसद के मॉनसून सत्र के चौथे हफ्ते की कार्यवाही आज से हुई। इस दौरान वायु प्रदूषण को लेकर एक सवाल के जवाब में पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी रोकथाम के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे उपाय बताए। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद नवीन जिंदल ने वायु प्रदूषण के कारण औसत आयु 10 साल तक कम होने का जिक्र किया और इसे नियंत्रित करने को लेकर सवाल पूछा।


इस प्रश्न के जवाब में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह एक बड़ी समस्या है। देश के करीब 130 शहरों में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने इन शहरों में सिटी एक्शन प्लान रिवाइज किए हैं। जहां प्रदूषण ज्यादा है, वहां जन भागीदारी के माध्यम से ज्यादा एक्शन हो रहा है।


जागरूकता के लिए किया जा रहा काम


पर्यावरण मंत्री ने कहा कि मिशन लाइफ की एक्टिविटी के तहत सेव वाटर, सेव फूड और सेव एनर्जी के साथ ही साथ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ई-वेस्ट मैनेजमेंट और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जागरूक करने की दिशा में भी हम काम कर रहे हैं। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि साल में एक सप्ताह विशेष रूप से वायु प्रदूषण को लेकर जागरूकता के लिए काम किया जा रहा है।


तैयार किया गया एसओपी


केंद्रीय मंत्री ने वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए विशेष प्रयास कर रहे नगर निकायों को विशेष पुरस्कार दिए जाने की भी जानकारी सदन में दी। साथ ही जवाब में भूपेंद्र यादव ने ये भी कहा कि पूरे देश में एलीफेंट रिजर्व तैयार करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने सदन में यह जानकारी भी दी कि हमने मैन-एनिमल कॉफ्लिक्ट और रेल एक्सीडेंट रोकने के लिए भी एसओपी तैयार की है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read