HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में पांच लड़कों ने मिलकर एक युवक को मौत के घाट...

दिल्ली में पांच लड़कों ने मिलकर एक युवक को मौत के घाट दिया, जानें क्या है पूरा मामला


Delhi Crime: दिल्ली में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। राजधानी में लूट, हत्या, फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला नबी करीम इलाके का है। जहां मामूली-सी कहासुनी में पांच लड़कों ने मिलकर एक लड़के को मौत के घाट दिया। फिलहाल, पुलिस ने मामले को दर्ज कर आरोपियों की तालाश में जुट गई।


घटना दिल्ली के नबी करीम के अमरपुरी इलाके की है जहां दो भाइयों से पांच लड़कों की किसी बात को लेकर हुई कहासुनी पर कहा सुनी इतनी बढ़ गई कि बंसी नाम के लड़के को मौत के घाट उतर दिया और बड़े भाई को भी घायल किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


परिजनों ने पुलिस को दी चेतावनी


वहीं बड़े भाई का कहना है कि रात 11 बजे की करीब ये झगड़ा हुआ था और उसके बाद हम लोग नबी करीम थाने में शिकायत करने की तो पुलिस ने मेरे छोटे भाई को अस्पताल ना ले जाकर उल्टा हमसे ही कहा कि एमएलसी करा कर लाओ अगर समय रहते पुलिस मेरे भाई को अस्पताल ले जाती तो उसकी जान बच सकती थी। वहीं अब हम चाहते हैं कि हमारे भाई को मारने वाले पांचों लोगों को पुलिस पकड़े और उन्हें सजा दें नहीं तो हम थाने पर ही बैठे रहे गए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read