spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHटैरिफ वॉर पर रक्षा मंत्री का अमेरिका को जवाब, बोले- कुछ लोग...

टैरिफ वॉर पर रक्षा मंत्री का अमेरिका को जवाब, बोले- कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं

fok-media-samman-samaroh


Tariff War: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टैरिफ वॉर को लेकर अपना बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे तेज विकास करने वाला देश भारत है। कुछ लोग हैं जिनको भारत का विकास देखा नहीं जा रहा है। वे खुद को इस दुनिया का बॉस समझते हैं। बहुत लोग कोशिश कर रहे हैं कि भारत में देश के लोगों द्वारा जो चीज बनाई जा रही है, वह अगर किसी दूसरे देश में जाए तो उन देशों में बनने वाली चीजों से महंगी हो जाए, ताकि दुनिया के लोग उसे खरीदें ही ना। उन्होंने कहा कि भारत आज जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, एक दिन भारत दुनिया की एक बड़ी शक्ति बनेगा।


रक्षा के क्षेत्र में विकास


राजनाथ सिंह ने ये भी कहा कि रक्षा क्षेत्र अब हम 24 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की वस्तुओं का निर्यात कर रहे हैं। ये देश की ताकत है, यह नए भारत का नया रक्षा क्षेत्र है, और निर्यात लगातार बढ़ रहा है। रक्षा मंत्री ने भोपाल में मैन्युफैक्चरिंग के लिए बीईएमएल रेल हब में नेक्स्टजेन रोलिंग स्टॉक फैक्ट्री के भूमि पूजन समारोह में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात की और कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों को धर्म पूछकर मारा था, लेकिन भारत ने आतंकियों का कर्म देखकर जवाब दिया।


कई क्षेत्रों में हो रहा देश का विकास


राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि चाहे औद्योगिक विकास हो या सांस्कृतिक,  धार्मिक पुनरुत्थान और सामाजिक, जब इसकी कमान मोहन जी जैसे कर्मठ और समर्पित व्यक्ति के हाथ में हो, तो ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं होती। आपके नए-नए विचार और कार्यशैली के कारण मैं कह सकता हूं कि अब MP सिर्फ मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि मॉडर्न प्रदेश बन चुका है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular