HomeUTTAR PRADESHजम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़, 9 दिनों से चल रहे कुलगाम ऑपरेशन में...

जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़, 9 दिनों से चल रहे कुलगाम ऑपरेशन में 2 जवान शहीद


Kulgam Operation: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 9 दिनों से चल रहे ऑपरेशन को सबसे लंबा सुरक्षा अभियान माना जा रहा है। इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए, वहीं दो अन्य घायल हुए हैं। जंगलों में छिपे आतंकियों को हेलीकॉप्टर, ड्रोन और पैरा कमांडो की मदद से ढूढ़ा जा रहा है। चिनार कोर ने शहीद जवानों को सलामी के साथ श्रद्धांजलि दी। वहीं अभियान की निगरानी वरिष्ठ सैन्य और पुलिस अधिकारी लगातार कर रहे हैं। साथ ही ये भी कहा कि अभियान अब भी जारी है।


1 अगस्त से जारी है ऑपरेशन


अधिकारियों ने कहा कि 1 अगस्त को शुरू हुई इस मुठभेड़ में अब तक 3 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर जिले के अखल स्थित एक जंगल में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने आगे कहा कि पिछले शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच शुरुआती गोलीबारी के बाद, रात के लिए अभियान जवानों को रोक दिया गया था। बाद में घेराबंदी को और मजबूत कर दिया गया और अतिरिक्त जवानों को इलाके में भेजा गया। वहीं, अगले दिन जब गोलीबारी शुरू हुई, तो दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।


सेना के बीच एकजुटता


चिनार कोर ने शनिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि चिनार कोर देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों, लांस नायक प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करती है। उनका साहस और समर्पण हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। सेना ने कहा कि वह शोकसंतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read