HomeUTTAR PRADESHदिल्ली के एक अस्पताल में लगी आग, एक की मौत; दमकल की...

दिल्ली के एक अस्पताल में लगी आग, एक की मौत; दमकल की 8 गाडियां मौके पर मौजूद


Delhi Fire:राजधानी दिल्ली के आनंद विहार स्थित कॉसमॉस स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में दोपहर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर भी आए, जिसकी वजह से पूरे अस्पताल में धुआं भर गया। दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शीशे तोड़कर 11मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया। समय रहते बाकी ऑक्सीजन सिलेंडरों को हटा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


घटना के बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। इसी बीच हाउसकीपिंग स्टाफ अमित ने डर के कारण खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था, जहां धुएं के कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाडियां मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई।


दिल्ली में भारी बारिश अफरा-तफरी का माहौल


आपको बता दें कि रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के कारण आम जनता का बुरा हाल हो गया। बारिश ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया। कई इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। जगह-जगह ट्रैफिक जाम के हालात बने हुए हैं। यहां तक कि सांसदों के इलाके भी जलमग्न हो गए और उनके घरों के पास पानी भर गया। वहीं, दूसरी ओर उड़ान संचालन पर भी बारिश का असर देखने को मिला। बड़ी संख्या में उड़ानें लेट हुईं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read