HomeUTTAR PRADESHएक बंधन ऐसा भी... बहन ने दिया अनोखा तोहफा, किडनी देकर की...

एक बंधन ऐसा भी… बहन ने दिया अनोखा तोहफा, किडनी देकर की भाई की रक्षा


Raksha Bandhan 2025: गुजरात के गांधीनगर में बड़ी बहन ने रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने छोटे भाई को खास तोहफा दिया। दो साल पहले किडनी फेल होने की वजह से किरण भाई पटेल का जीवन खतरे में था। डॉक्टरों ने कह दिया था कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद ही उनकी जान बच सकती है। ये बात सुनकर पूरा परिवार सदमे में था। बेटा-बेटी ऑस्ट्रेलिया में रहते थे और पत्नी भगवान से लंबी उम्र की प्रार्थना कर रही थीं। इस मुश्किल घड़ी में किरण भाई की चारों बड़ी बहनें उनके साथ खड़ी हो गईं।


 


किरण भाई को था किडनी का इंतजार


 


बीमारी के दौरान किरण भाई डायलिसिस पर थे और किडनी मिलने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बहनों को खबर मिली, सभी ने किडनी डोनेट करने की इच्छा जताई। सबसे बड़ी बहन कनाडा से भारत आईं, लेकिन उम्र और ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण डॉक्टरों ने उन्हें किडनी देने से मना कर दिया। तीसरी बहन की मेडिकल जांच की गई तो पता चला कि वे जन्म से ही एक किडनी के साथ हैं, जबकि चौथी बहन पैर की समस्या के कारण दिव्यांग हैं।


 


बहन बनी फरिश्ता


 


जहां एक ओर सभी की उम्मीदें खत्म होती जा रही थीं, वहीं दूसरी ओर सबसे बड़ी बहन सुशीलाबेन भाई के लिए फरिश्ता बनी। सुशीलाबेन की किडनी मैच हुई और तुरंत ऑपरेशन किया गया। किरण भाई बताते हैं कि मेरे जीजाजी भूपेंद्र भाई हमेशा बहन के साथ आते थे, हमें हौसला देते थे। उनके सहयोग के कारण ही बहन ने मुझे किडनी दी। वहीं, सुशीलाबेन कहती हैं कि एक बहन अपने भाई का दर्द कैसे देख सकती है? हमने जैसे ही सुना, चारों बहनें तैयार हो गईं। मेरे ससुराल वालों समेत पूरे परिवार ने मेरा साथ दिया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read