HomeUTTAR PRADESHदिल्ली NCR में हुई भारी बारिश, सांसदों के इलाके हुए जलमग्न, आम...

दिल्ली NCR में हुई भारी बारिश, सांसदों के इलाके हुए जलमग्न, आम जनता का बुरा हाल


Delhi NCR Rain: रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के कारण आम जनता का बुरा हाल हो गया। बारिश ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया। कई इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। जगह-जगह ट्रैफिक जाम के हालात बने हुए हैं। यहां तक कि सांसदों के इलाके भी जलमग्न हो गए और उनके घरों के पास पानी भर गया। वहीं, दूसरी ओर उड़ान संचालन पर भी बारिश का असर देखने को मिला। बड़ी संख्या में उड़ानें लेट हुईं।


IMD ने जारी किया अलर्ट


बीडी मार्ग पर सांसदों के घर हैं; यहां पर नर्मदा अपार्टमेंट के ठीक सामने जलभराव देखा गया। दिल्ली में तेज बारिश होने पर इस हिस्से में जलभराव आम बात हो गई है। जब पानी का लेवल बढ़ता है तो निकासी के लिए नालियां खोली जाती हैं। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में रेड अलर्ट जारी किया है।


एयरलाइन हुए प्रभावित


वहीं, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने यात्रियों को उड़ानों की जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि मौसम प्रतिकूल है। हालांकि, परिचालन इस समय सामान्य है। इंडिगो और स्पाइसजेट ने यात्रियों को शहर में ट्रैफिक जाम को लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने कहा कि बारिश के कारण IGI एयरपोर्ट पर कोई फ्लाइट डायवर्जन नहीं हुआ है।


कई इलाकों में जलभराव


भारी बारिश के कारण मोती बाग, आरके पुरम, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, पंचकुइयां मार्ग आईटीओ, एपीएस कॉलोनी, मुनिरका मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1, अकबर रोड, साउथ एवेन्यू, मंडी हाउस, मिंटो रोड, संगम विहार, वसंत कुंज, और कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सुबह से हो रही बारिश के कारण एनएच-9 विजय नगर अंडरपास और रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क पर पानी भर गया, जिस वजह से वाहन पानी से गुजरते नजर आए। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read