HomeUTTAR PRADESHमनकापुर राजघराने में युवराज की असामयिक मौत, सोते हुए आया हार्ट अटैक

मनकापुर राजघराने में युवराज की असामयिक मौत, सोते हुए आया हार्ट अटैक

गोंडा: जिले के मनकापुर राजघराने में युवराज की असामयिक मौत की खबर है। कुंवर विक्रम सिंह का शनिवार रात हार्टअटैक से निधन हो गया। कुंवर विक्रम (Kunwar Vikram) के असामयिक मौत की सूचना पर लोग स्तब्ध रह गए। कुंवर विक्रम गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के चचेरे भाई थे।

अचानक आई इस सूचना से हर कोई मंगल भवन की तरफ दौड़ पड़ा। पूरा मंगल भवन परिसर शोक में डूब गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों सहित अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने कुंवर विक्रम सिंह (Kunwar Vikram) को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

मनकापुर राजघराने के कुंवर विक्रम सिंह (Kunwar Vikram)  राजा देवेंद्र प्रताप सिंह के पौत्र थे। पूर्व मंत्री आनंद सिंह के रिश्ते में वह भतीजे थे। कुंवर विक्रम सिंह के पिता डॉ. विनय कुमार सिंह मनकापुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष थे। वर्ष 2012 में हुए निकाय चुनाव में कुंवर विक्रम सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। यही नहीं, धुसवा चांद सीट से जिला पंचायत सदस्य भी वह चुने गए थे।

रविवार की सुबह जब कुंवर विक्रम सिंह सोकर नहीं उठे तो परिवार व राज परिवार के कर्मचारी उन्हें जगाने गए। लेकिन वह बिस्तर पर बेसुध पड़े हुए थे। डॉक्टरों को बुलाया गया। सीएचसी मनकापुर के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनके निधन का समाचार मिलते ही हर तरफ शोक व्याप्त हो गया। सोशल मीडिया पर भी कुंवर को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। एक समर्थक ने फोटो लगाकर लिखा, शेर चला गया…..।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read