spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHजम्मू-कश्मीर में तीसरे दिन भी एंटी-टेरर ऑपरेशन जारी, अब तक 3 आतंकी...

जम्मू-कश्मीर में तीसरे दिन भी एंटी-टेरर ऑपरेशन जारी, अब तक 3 आतंकी हुए ढेर

fok-media-samman-samaroh


Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में तीन दिनों से लगातार सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। आज तीसरे दिन एक और आतंकवादी मारा गया। वहीं, शनिवार को दो आतंकी मारे गए थे। सुरक्षाबलों ने कुलगाम जिले में शनिवार को लश्कर-ए-ताइबा के हारिस नजीर समेत दो आतंकियों को मार गिराया था। ये जिले में अखल के जंगल में छिपे थे। इसके साथ ही इस दौरान एक सैन्य अधिकारी भी घायल हुए। इसके बाद उन्हें श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इलाके में और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका के चलते सैन्य ऑपरेशन जारी है। वहीं, शनिवार यानी 2 अगस्त की रात से गोलीबारी जारी है। 


शुक्रवार रात को मिली थी आतंकियों की जानकारी


शनिवार को पुलिस के एक अधिकारी ने दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की। ड्रोन से दोनों के शव जंगल में पड़े देखे गए हैं। हारिस को सुबह मार गिराया गया, तो दूसरे आतंकी को दोपहर को ढेर कर दिया गया। वहीं तीसरे आतंकी को रविवार को मारा गया। साथ ही ये भी बताया गया कि हारिस पुलवामा के कच्चीपोरा का रहने वाला था।


सैन्य ऑपरेशन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग आठ बजे देवसर में अखल के जंगल में चार से पांच आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, कुलगाम पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ तलाशी शुरू की। इसी दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हो गई, लेकिन आतंकी गोलीबारी करते हुए अंधेरे की आड़ में जंगल की ओर भाग निकले।


एक सप्ताह में हुई तीसरी मुठभेड़


बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इस सप्ताह में ये तीसरी मुठभेड़ है। 28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत लिडवास के जंगलों में तीन आतंकी मारे गए थे। ये तीनों बायसरन आतंकी हमले में शामिल थे। इसके बाद 31 जुलाई को पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकी घुसपैठ के दौरान मारे गए थे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular