HomeUTTAR PRADESHनंगे होकर पैसा कमाने' वाले बयान पर साध्वी ऋतंभरा का यू-टर्न, महिलाओं...

नंगे होकर पैसा कमाने’ वाले बयान पर साध्वी ऋतंभरा का यू-टर्न, महिलाओं से मांगी माफी


Sadhvi Ritambhara Statement: साध्वी ऋतंभरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहै है। जिसमें उन्होंने हिंदू महिलाओं के सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और उनके पहनावे को लेकर तीखी टिप्पणी की थी। इस बयान में उन्होंने कहा था ‘हिंदू स्त्रियां… हे भगवान! देखकर शर्म आती है। क्या नंगे होकर पैसा कमाओगे? गंदे ठुमके लगाकर, गंदे गाने गाकर पैसा कमाओगे? मुझे समझ नहीं आता कि उनके पतियों और पिताओं को यह स्वीकार कैसे है?’ हाल ही में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद महाराज के विवादित बयानों के बाद साध्वी ऋतंभरा का बयान एक फिर से चर्चा में आया।


साध्वी ऋतंभरा के बयान से शुरु हुआ विवाद


दरअसल, कुछ समय पहले साध्वी ऋतंभरा ने हिंदू महिलाओं के सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और उनके पहनावे को लेकर एक बयान दिया था। जिसने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी। कुछ लोग उनके विचारों का समर्थन करते दिखे, जबकि कई अन्य ने इसे महिलाओं की गरिमा पर हमला बताते हुए आलोचना की। महिला अधिकार कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने तर्क दिया कि धार्मिक मंचों का उपयोग महिलाओं के चरित्र और पहनावे पर टिप्पणी करने के लिए करना समाज को पीछे ले जा रहा है।


साध्वी ऋतंभरा ने मांगी माफी


विवाद बढ़ने के बाद, साध्वी ऋतंभरा ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए माफी मांगी। उन्होने एक न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा ‘मेरी पीड़ा पर्वत जैसी हो जाती है तो मैं अपनों के बीच अपनी पीड़ा को बताती हूं। ये बहुत पुरानी बात है, जो अब वायरल हो गई है। अगर मेरी बातों से मातृशक्ति को बुरा लगा हो, तो मैं क्षमा मांगती हूं।’ उन्होंने यह भी कहा कि उनका इरादा महिलाओं को अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करना था, न कि उनका अपमान करना। साध्वी ने कहा कि वह महिलाओं से बहुत उम्मीद रखती हैं, क्योंकि वे समाज की नींव हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read