HomeUTTAR PRADESHअजगर के साथ क्रूरता की हद पार, बाइक से बांधकर कई किलोमीटर...

अजगर के साथ क्रूरता की हद पार, बाइक से बांधकर कई किलोमीटर तक घसीटा


Chhattisgarh News:  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति एक जिंदा अजगर को रस्सी से अपनी मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर सड़क पर घसीटता हुआ नजर आ रहा है। यह घटना न केवल अमानवीय है, बल्कि भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972के तहत एक गंभीर अपराध भी है। 


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, यह मामला कांकेर जिले के एक ग्रामीण इलाके का है। जहां एक व्यक्ति ने एक अजगर को रस्सी से बांधकर अपनी बाइक के पीछे घसीटने की खबर ने सबको चौंका दिया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अजगर सड़क पर मजबूरी में घिसट रहा है, लेकिन इसे बाइक चालक को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। वायरल वीडियो लगभग 25सेकंड का है, जिसे एक कार में सवार व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया।


सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया


इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई इसकी कड़ी निंदा की है। एक यूजर ने कहा कि किसी को भी ऐसा करने की अनुमति कैसे दी जा सकती है। कई यूजर्स ने वन विभाग से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कई लोगों ने इसे पशु क्रूरता का स्पष्ट उदाहरण बताया है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read