HomeUTTAR PRADESHAERO और ERO को चुनाव आयोग का मिला तोहफा, मानदेय में हुई...

AERO और ERO को चुनाव आयोग का मिला तोहफा, मानदेय में हुई बढ़ोतरी


Election Commission Increased Employees Salary: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बूथ लेवल कर्मचारियों (BLO) की सैलरी बढ़ा दी है। चुनाव आयोग ने उन्हें तोहफा देते हुए कर्मचारियों की सैलरी दोगुनी कर दी है। जहां इन कर्मचारियों को 6000 दिए जाते थे, अब इन्हें 12000 रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही आयोग ने बीएलओ पर्यवेक्षकों के वेतन में भी बढ़ोतरी की है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, बीएलओ के वार्षिक पारिश्रमिक को दोगुना किया है।


इसके अलावा मतदाता सूचियों की तैयारी और पुनरीक्षण में शामिल बीएलओ पर्यवेक्षकों के वेतन में भी बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। आयोग ने बताया कि 10 साल पहले 2015 में ऐसा बदलाव किया गया था। साथ ही पहली बार ऐसा हुआ है कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) के लिए मानदेय प्रदान किया गया है।


इन कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी


आयोग ने ये भी बताया कि बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को अब तक 6000 रुपये महीने का वेतन मिलता था। इसमें बदलाव करते हुए बीएलओ की सैलरी 12000 रुपये की गई। इसके साथ ही जो बीएलओ मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) करते हैं उन्हें 1 हजार रुपये के बदले 2 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही आयोग ने बीएलओ पर्यवेक्षक की भी सैलरी बढ़ा दी है। अब उन्हें 12000 की जगह 18000 रुपए दिए जाएंगे। वहीं ईआरओ को 25000 रुपये और एईआरओ को 30000 रुपये मिलेंगे।


ये मतदाता हुए लिस्ट से बाहर।


चुनाव आयोग द्वारा बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 243 सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई थी। आयोग द्वारा सभी जिलों का भी आंकड़ा जारी किया जा चुका है। किस जिले में पहले कितने वोटर थे और कितने वोटर्स मौजूद हैं, इसकी लिस्ट भी जारी हो चुकी है। चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और मधुबनी के 3 लाख मतदाताओं को बिहार मसौदा मतदाता की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read