HomeUTTAR PRADESHबिहार में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक बवाल, पथराव और आगजनी से...

बिहार में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक बवाल, पथराव और आगजनी से दहशत; पुलिस सतर्क


Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हाल ही में दो समुदायों के बीच हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। ये हिंसक झड़प महावीरी झंडा जुलूस पर पथराव के कारण हुई है। दरअसल, धार्मिक जुलूस के दौरान भीड़ पर पथराव और आगजनी की गई। जिस वजह से दर्जनों लोग घायल हुए। जिसके बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है।


क्या है पूरा मामला?


बता दें, ये मामला मुजफ्फरपुर के राजेपुर थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव का है। जहां मीनापुर गांव में शाम को बांसघाट से महावीरी झंडा जुलूस निकाला जा रहा था। शाम करीब साढ़े 6बजे जुलूस जैसे ही मीनापुर में मस्जिद के पास पहुंचा, तभी कुछ लोगों ने छत से पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिस वजह से वहां भगदड़ मच गयी और लोग इधर-उधर भागने लगे औऱ दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। रात के समय कुछ लोगों ने एक घर को भी आग के हवाले कर दिया गया।  


स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों समुदायों के बीच तनाव बढ़ने के बाद भीड़ ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकानों, वाहनों और संपत्तियों को निशाना बनाया गया। पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत कदम उठाए, जिसमें अतिरिक्त बल की तैनाती और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त शामिल है। कुछ स्थानों पर आंसू गैस और हल्के बल का उपयोग भी किया गया।


पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई


मुजफ्फरपुर पुलिस ने हिंसा को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की। कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। हालात अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, लेकिन तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read