HomeUTTARAKHANDFRI परिसर में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

FRI परिसर में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून: लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान प्रतिशत् बढाने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। उक्त के क्रम में आज एफआरआई परिसर (FRI) में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी स्वीप झरना कमठान ने मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदान के महत्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए उपस्थित समस्त एफआरआई (FRI) अधिकारियों, कर्मचारियों से न केवल स्वयं अपितु अपने परिवार सहित आस पास के समस्त मतदताओं को जागरूक कर मतदान हेतु बूथ तक साथ ले जाने की अपील की गई तथा सभी को मतदाता शपथ दिलवाई गई। जिला विकास अधिकारीध्सहा0 नोडल अधिकारी स्वीप ने भी उपस्थित सभी से मतदान की अपील की गई। कार्यक्रम में  प्रोबेशनरी आईएएस गौरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार, सहायक नोडल स्वीप, आशीष कठैत जिला प्रबंधक जल जीवन मिशन,  इत्यादि उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read