spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDजिला निर्वाचन अधिकारी ने कचहरी परिसर में बनाये गए (पीवीसी ) डाक...

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कचहरी परिसर में बनाये गए (पीवीसी ) डाक मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया

fok-media-samman-samaroh

देहरादून: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज न्यायालय अपर सिटी मजिस्टेªट कचहरी परिसर में बनाये गए (पीवीसी ) डाक मतदान केन्द्र का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त एआरओ को अपनी-2 विधानसभा से सम्बन्धित सुविधा केन्द्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 सफल सम्पादनार्थ  आवश्यक सेवाओं के अुनपस्थित  मतदाताओं  (Absentee Voters Essential Services) को डॉक मतपत्र के माध्यम से जनपद देहरादून अन्तर्गत 01-टिहरी गढवाल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की 7 तथा 05-हरिद्वार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की तीन विधानसभाओं में 13 अप्रैल , से 15 अप्रैल 2024 को प्रातः 09 बजे से सांय 05 बजे तक न्यायालय अपर सिटी मजिस्टेªट कचहरी परिसर में बनाये गए (पीवीसी ) डाक मतदान केन्द्र बनाया गया है।
इसी प्रकार समस्त सुरक्षा कार्मिकों (पुलिस/ होमगार्ड/ पीएसी/ आरआरबी/ एसडीआरएफ इत्यादि ) के लिए पुलिस लाईन रेसकोर्स  में डॉक मतदान केन्द्र (पीबीएफसी) बनाया गया है। जिनमें 13 अपै्रल से 15 अपै्रल 2024 तक प्रातः 09 बजे से सांय 05 बजे तक मतदान किया जाएगा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular