HomeUTTARAKHANDदेवभूमि के परिवारजनों से आज फिर मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी, चुनावी रंग करेंगे...

देवभूमि के परिवारजनों से आज फिर मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी, चुनावी रंग करेंगे गाढ़ा

देहरादून: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पक्का करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) आज दूसरी बार देवभूमि पहुंच रहे हैं। तीर्थनगरी ऋषिकेश (Rishikesh) से एक बार फिर भाजपा सरकार, लक्ष्य ‘400 पार’ भेदेंगे। मोदी के आने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ सब कुछ ओके कर लिए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) दोपहर 12 बजे ऋषिकेश पहुचेंगे और विजय संकल्प रैली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 10 दिन के अंदर मोदी का ये उत्तराखंड में दूसरा दौरा है।

ऋषिकेश में प्रस्तावित प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की सभा स्थल में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है। मुख्य मंच से लेकर आमजन के पंडाल तक, हेलीपैड से लेकर वीवीआईपी रूट और मुख्य कार्यक्रम स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा है। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) एपी अंशुमान ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सजग एवं सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा है कि मुख्य कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्ति व उनके वाहनों को चेकिंग के बाद ही जाने की अनुमति दी जाए। साथ ही वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा के पहलू से सतर्क दृष्टि रखी जाए। पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही चेकिंग के बाद कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति दी जाए। किसी भी व्यक्ति को कोई भी वस्तु ले जाने की अनुमति कदापि न दी जाए।

पुलिस बल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न किया जाए और न ही बिना बताए अपने ड्यूटी प्वांइट को छोड़ा जाए। वीवीआईपी रूट पर किसी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़ी हो। सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल व उसके आसपास क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान किसी को भी उक्त क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी।

सुरक्षा की दृष्टि से जॉलीग्रांट और मुख्य कार्यक्रम स्थल के आसपास क्षेत्रों में सदिंग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही वीवीआईपी रूट और मुख्य कार्यक्रम स्थल के आसपास ऊंचे भवन, पानी की टंकी आदि स्थानों की बीडीएस तथा डॉग स्क्वायड टीम से सघन चेकिंग कराकर उक्त स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में धर्मशालाओं, होटलों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

आठ पुलिस अधीक्षक, 13 अपर पुलिस अधीक्षक, 16 क्षेत्राधिकारी, 16 निरीक्षक व थानाध्यक्ष, 83 उप निरीक्षक व अपर उप निरीक्षक, 17 मुख्य उप निरीक्षक व अपर उप निरीक्षक, 348 मुख्य आरक्षी, 70 महिला मुख्य आरक्षी व महिला आरक्षी, 223 आरक्षी, दो, कपंनी, दो प्लाटून व एक सेक्शन पीएसी, एक एटीएस टीम की ड्यूटी लगाई गई है। ऋषिकेश के आईडीपीएल हॉकी मैदान में जनसभा के लिए बड़ा पंडाल लगाया गया है। पंडाल करीब सात फीट ऊंचा और 40 फीट चौड़ा है। तीन लोकसभा सीटों के तहत आने वाली 23 विधानसभा सीटों से डेढ़ लाख लोगों को इकट्ठा किया जाएगा। इसके लिए हर विधानसभा से पांच-पांच हजार कार्यकर्ता जुटाने को कहा गया है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read