HomeUTTARAKHANDप्रधानमंत्री की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद...

प्रधानमंत्री की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जनता का आभार प्रकट किया

ऋषिकेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जनता का आभार प्रकट किया। साथ ही डॉ अग्रवाल ने पीएम मोदी का देवभूमि आगमन पर अभिनंदन किया।

गुरुवार को आईडीपीएल के हॉकी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक जनसभा हुई। जिसमें लगभग 70 हजार से अधिक लोग ऋषिकेश सहित आसपास की अन्य विधानसभाओं से पहुंचे। लोकसभा हरिद्वार की विधानसभा ऋषिकेश के संयोजक व क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पीएम की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जनता जनार्दन का आभार प्रकट किया है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीर्थनगरी ऋषिकेश की धरती को नमन करते हुए अपने अभिभाषण में स्थान दिया। पीएम ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ऋषिकेश की धरती पर आकर विदेशी भी भारतीय संस्कृति से जुड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थ नगर ऋषिकेश में पर्यटन, धार्मिक स्थल तथा योग जैसे विभिन्न आयाम स्थापित है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने अभिभाषण में बताया कि वह तीर्थ नगरी ऋषिकेश में आध्यात्मिक यात्रा के दौरान कई बार आ चुके हैं। डॉ अग्रवाल ने प्रधानमंत्री जी का भी आभार व्यक्त किया।

डॉ अग्रवाल ने ऐतिहासिक जनसभा के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखंड से पांचो विधानसभा सीटें जीतकर देने का भरोसा दिया। कार्यक्रम के बाद डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत जनसभा ने अपना विशाल रूप के साथ पीएम का अभिवादन किया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read