HomeUTTAR PRADESHअब पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान पहले ही सफाई देता है...

अब पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान पहले ही सफाई देता है कि हमने कुछ नहीं कियाः CM योगी

रामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आपने बदलते भारत को देखा है। 2014 के पहले भारत के पासपोर्ट का सम्मान नहीं था। पहले पाकिस्तान भारत में कहीं भी विस्फोट कर देता था, लेकिन आज तेज से पटाखा भी बज जाए तो पाकिस्तान पहले ही सफाई देता है कि हमने कुछ नहीं किया है। दुश्मन को पता है कि भारत की तरफ टेढ़ी नजर से देखेंगे तो वह मांद में घुसकर एयर स्ट्राइक से जवाब देना जानता है। यह वह भारत नहीं है, जो विस्फोट और आतंकी घटनाओं पर चुप हो जाता था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने मंगलवार को रामपुर में सांसद व भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने उपस्थित लोगों को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने रामपुर से दूसरी बार घनश्याम लोधी को जिताने की अपील की।

हमने समाज को जाति-खेमे में नहीं बांटा

सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान दिवस को 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। मोदी जी ने करतारपुर साहब कॉरिडोर बनवा दिया तो अयोध्या में भी 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ और राम मंदिर का निर्माण हुआ। हमने समाज को जाति-खेमे में नहीं बांटा। चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ नहीं दिया। हमने कहा कि भारत के हर नागरिकों का यहां के संसाधनों पर अधिकार है। अब जाति, मत-मजहब के आधार पर योजनाएं नहीं बनतीं, चयन का आधार ‘सबका साथ-सबका विकास’ है। विकास सबका, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं। मोदी सरकार हर चेहरे पर खुशहाली ला रही है।

पहले चुनने के बाद यहां लोग दिखाई नहीं देते थे

सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि पहले लोग चुनने के बाद दिखाई नहीं देते थे। वे विकास की नहीं, परिवार की बात करते थे। उपचुनाव में आपने भाजपा के घनश्याम लोधी को आशीर्वाद दिया। उन्होंने अपनी सरलता के अनुरूप रामपुर के विकास के लिए कार्य किया। रामपुर की पांच में से चार विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों को चुनाव जिताया। हमारे सभी विधायक विकास योजनाओं को जमीनी धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। मोदी जी ने कहा कि हमें यह चुनाव विकसित भारत के लिए लड़ना है। विकसित भारत के अभियान को बढ़ाने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बनानी है।

हम रामपुर को चीनी मिल की सौगात देंगे

इस अवसर पर योगी सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर, बलदेव सिंह औलख, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, रामपुर के सांसद व भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी, विधायक राजबाला, आकाश सक्सेना, शफीक अंसारी, जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू आदि मौजूद रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read