HomeUTTARAKHANDसुन ओ आमा, बुबू, मतदान करी ऊँलां”…, कुमाऊं कमिश्नर IAS दीपक रावत...

सुन ओ आमा, बुबू, मतदान करी ऊँलां”…, कुमाऊं कमिश्नर IAS दीपक रावत का गीत आमजन को मतदान के प्रति कर रहा जागरूक

देहरादून: उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आगामी 19 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतदाता जागरूकता को लेकर निरंतर रूप से मीडिया, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिसके बेहतर नतीजे सामने आए हैं।

इसी कड़ी में अब कुमाऊँ कमिश्नर एवं वरिष्ठ आईएएस दीपक रावत ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में गीत के जरिये मतदाता को जागरूक करने का प्रयास किया है। वरिष्ठ आईएएस ने सुन ओ आमा, बुबू, मतदान करी ओलां” शीर्षक से गीत रिकॉर्ड किया है जिसे सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। गीत में वह स्थानीय बोली भाषा में समाज के हर तबके युवा, बुजुर्गों, महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं। 18 वर्ष के नवयुवाओं को भी वह अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। गीत में ‘लोकतंत्र फुल सपोर्ट’ लाइन का इस्तेमाल कर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया है।

गौरतलब है कि लोकतंत्र के महापर्व को लेकर उत्तराखंड के स्थानीय सेलेब्रिटीज़ से लेकर तमाम बॉलीवुड कलाकार व अन्य पेशों से जुड़े लोग, जनता को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read