HomeUTTARAKHANDएसजीआरआर विश्वविद्यालय में भविष्य के लिए प्रतिभा का पोषण विषय पर कार्यशाला...

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में भविष्य के लिए प्रतिभा का पोषण विषय पर कार्यशाला का आयोजन

देहरदून: विकसित भारत @2047 के तहत हुआ कार्यक्रम श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विकसित भारत @2047 की थीम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की थीम ‘भविष्य के लिए प्रतिभा का पोषण’ रही। कार्यशाला का आयोजन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजुकेशन के सभागार में किया गया। इस अवसर पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से डॉ प्रिया जायसवाल, वत्सल ढौंडियाल, शिवाली द्वारा विभिन्न प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों से छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया ।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज और कुलपति प्रोफेसर डॉ. यशबीर दीवान ने आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

विकसित भारत @ 2047 की नोडल ऑफिसर प्रोफेसर डॉ. मालविका कांडपाल ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल आफ एजुकेशन के छात्र और छात्राओं के द्वारा सुई धागा गतिविधि और तार स्क्रू ड्राइवर गतिविधियों में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया। साथ ही उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए आवश्यक है एवं उन्हें भविष्य की चुनौतियों से सामना करने की हिम्मत देती हैं।

इस अवसर पर स्कूल ऑफ़ एजुकेशन के प्रोफेसर आनंद कुमार, डॉ बलबीर कौर, डॉ ऋतु सिन्हा, डॉ प्रियंका उपाध्याय, डॉ रेखा ध्यानी और राखी चौहान मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read