HomeUTTAR PRADESHसरकारी नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश...

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

फिरोजाबाद‌‌। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना साइबर क्राइम ने सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रविवार को तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया, जिनके पास से विभिन्न सरकारी विभागों की फर्जी आईडी स्टांप आदि कागजात बरामद किए गए हैं ।

एसएसपी फिरोजाबाद को थाना रामगढ़ क्षेत्र निवासी युवक सनी पुत्र प्रेमपाल द्वारा‌ शिकायत की गई थी कि उसके भाई प्रशांत से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर‌ साढे दस लाख‌‌ रुपये‌ की ठगी‌ शौएव‌‌, अकील ‌आदित्य‌ आदि ने‌‌ मिलकर ठगी‌ कर ली है। एसएसपी के निर्देश पर थाना साइबर क्राइम में संबंधित मामले की रिपोर्ट दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक आलोक मिश्रा द्वारा जांच कार्रवाई शुरू की गई।

रविवार को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर सक्रिय गिरोह के बदमाश शोएब निवासी शाहजहांपुर आदित्य कुमार निवासी लखनऊ तथा अकील निवासी फिरोजाबाद को साइबर क्राइम टीम द्वारा गिरफ्तार (Arrested) करने में कामयाबी हासिल कर ली गई।

पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने बताया कि वह लोग आरपीएफ‌‌ ,सचिवालय‌‌ आदि मे सरकारी नौकरी दिलाने‌ के नाम‌ पर युवाओ से मोटी रकम वसूलते हैं। फर्जी वेबसाइट के आधार पर उन्हें सिलेक्शन होने का भरोसा देकर फर्जी प्रमाण पत्र वर्दी आदि कागजात उपलब्ध करा देते हैं। उसके बाद ट्रेनिंग के नाम पर धनबाद आदि‌ स्टेशनों के आउटर पर काम कराकर छुट्टी के नाम पर घर वापस भेज देते हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read