HomeUTTAR PRADESHशिवपाल के तथाकथित वायरल वीडियो से जुड़े सवाल पर भड़के नरेश उत्तम

शिवपाल के तथाकथित वायरल वीडियो से जुड़े सवाल पर भड़के नरेश उत्तम

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक कार्यक्रम में रविवार को शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम उस समय भड़क गये जब पत्रकारों ने उनसे शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के तथाकथित वायरल वीडियो में वोट न देने वालों का हिसाब करने की धमकी देने को लेकर सवाल किया ।

सपा प्रदेश अध्यक्ष उत्तम आज यहां देवरिया जिले के भाटपार रानी में एक कार्यक्रम में जा रहे थे। देवरिया रेलवे स्टेशन पर शिवपाल (Shivpal Yadav) के तथाकथित बयान के सवाल करने पर पत्रकारों पर भड़क गये और उल्टे ही पत्रकार से सवाल करते हुए पूछा कि आप से कहा है क्या? बताइये किससे कहा है और तमतमा गये।

सपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की सूचना पर मौके पर पहुंचे पत्रकारों ने उनसे पूछा कि अखिलेश यादव आज मुख्तार अंसारी के घर जा रहे हैं। इस सवाल पर नरेश उत्तम ने कहा कि अखिलेश जी हमारे नेता हैं और वह जा सकते हैं। सपा कांग्रेस गठबंधन एवं कई सीटों पर टिकट बदलने के बारे में भी सवाल करने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read