देहरादून: लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा लोक सभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। जिसके अनुपालन में सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत आम जनता मे सुरक्षा एवं विश्वास बनाये रखने के उद्देश्य से कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स एसएसबी के साथ मिलकर कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत घंटाघर, ओमकार रोड, चुख्खू वाला, इंदिरा नगर कॉलोनी, टैगोर विला, चकराता रोड तथा सहारनपुर चैक, काँवली रोड, इंद्रेस नगर, जटिया मोहल्ला, छबीलबाग, शिवाजीमार्ग (भटरामोहल्ला), पार्करोड, गाँधीग्राम, बालमिकी बस्ती, लक्ष्मण चैक आदि मिश्रित आबादी तथा सवेंदनशील क्षेत्रों पर मार्च करते हुए अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया, साथ ही आम जन से चुनावों में निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर दून पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ किया फ्लैग मार्च
10
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh


