HomeUTTAR PRADESHश्रद्धालुओं पर मधुमक्खियो का हमला, एक की मौत

श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियो का हमला, एक की मौत

इटावा: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिविल लाइन इलाके में संगावली ओर पूठन सकरोली गांव के बीच में झंडा चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियो के हमले (Bee Attack) में एक श्रद्धालु की मौत हो गई है जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । सभी घायलों को मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कर दिया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम सभी का उपचार करने में गंभीरता से जुटी हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मधुमक्खियां के हमले (Bee Attack) की यह घटना सिविल लाइन इलाके के संगावली ओर पूठन सकरोली गांव के बीच में घटित हुई है।

पीड़ित परिजनों ने बताया कि ममता नाम की शादी शुदा महिला की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी, तबीयत ठीक ना होने की दशा में परिजनों ने मन्नत मांगी थी कि अगर उनकी आब की तबियत ठीक हो जायेगी तो वे हनुमान मंदिर पर झंडा चढ़ाएंगे।

मन्नत पूरी होने के बाद गांव वाले ट्रैक्टर के जरिए झंडा चढ़ाने के लिए जा रहे थे। झंडा चढ़ाने जा रहे 20 लोगों पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । हमले के बाद अफरा तफरी मच गई। तुरंत ही 108 एंबुलेंस की मदद से सभी लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया । जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read