HomeUTTAR PRADESHमाफिया राज बनाम कानून के बीच का चुनाव: सीएम योगी

माफिया राज बनाम कानून के बीच का चुनाव: सीएम योगी

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि एक ओर भाजपा और सहयोगी दल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने को कार्य कर रही है। जबकि दूसरी ओर विभाजनकारी ताकतें परिवारवाद, जातिवाद से सामाजिक तानेबाने को छिन्न-भिन्न करने का काम रहे हैं। यह चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच का है। मोदीजी की गारंटी पर देश को यकीन है।

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम मेरठ के मैदान में रविवार को आयोजित भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह में मेरठ-हापुड़ लोकसभा, बागपत, मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में पहली रैली रही। रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद प्रदेश व देश की तकदीर बदल दी और नए भारत का दर्शन कराया है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का सम्मान देकर प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों का सम्मान किया है। इससे देश के किसान प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं और आभार प्रकट करता है। आजादी के अमृत काल में देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्माई नेतृत्व प्राप्त हुआ है।

दस वर्ष में कराया नए भारत का दर्शन

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि पिछले दस वर्ष में देश के अंदर नए भारत का दर्शन कराया है। उत्तर प्रदेश के विकास की बाधाओं को दूर कराकर नए भारत के नए उत्तर प्रदेश को सबके सामने प्रस्तुत किया है। मेरठ भी प्रधानमंत्री का आभारी है। मेरठ में विकास की इतनी सारी सौगात दी है। डीएमई, खेल विश्वविद्यालय, ओडीओपी, रैपिड रेल के रूप में मेरठ की तस्वीर बदल दी है। किसानों के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। छपरौली की चीनी मिल को नए सिरे से बनाने का कार्य हुआ। दस वर्ष के अंदर पूरे क्षेत्र में परिवर्तन हुआ है। सपा की सरकार के समय लोगों ने कर्फ्यू को झेला है। जब भी क्षेत्र जातिवाद के रूप में बंटा है तो लोगों को नुकसान झेलना पड़ा है।

माफिया राज बनाम कानून के बीच का चुनाव

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि यह चुनाव मात्र चुनाव नहीं है, बल्कि उन लोगों को सही जगह दिखाने का का समय है। जिन्होंने सामाजिक तानेबाने को छिन्न-भिन्न करने का काम किया है। फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच का है। माफिया राज बनाम कानून के बीच का है। भ्रष्टाचार बनाम जीरो टोलरेंस के बीच का है। तुष्टिकरण बनाम सबका साथ, सबका विकास के बीच का है। स्वार्थ के परिवार बनाम मोदी के परिवार के बीच का है। जातिवाद बनाम गरीब कल्याण के बीच का है।

मोदीजी मात्र सपने नहीं बुनते

मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 2014, 2017, 2019 और 2022 में अपना आशीर्वाद दिया है। भाजपा और सहयोगी दलों को फिर से उत्तर प्रदेश की जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त हो। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ से चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश करने आए हैं।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read