Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHचौधरी साहब को ‘भारत रत्न’ राष्ट्र के नवनिर्माण में असाधारण योगदानों का...

चौधरी साहब को ‘भारत रत्न’ राष्ट्र के नवनिर्माण में असाधारण योगदानों का अभिनंदन हैः CM योगी

fok-media-samman-samaroh

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस स्वामीनाथन व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न मिलने पर अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ के जरिए उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्र के नव-निर्माण में चौधरी साहब के असाधारण योगदानों का अभिनंदन है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स अकाउंट पर लिखा कि ‘देश की समृद्धि का रास्ता गांव के खेत एवं खलिहानों से होकर जाता है’ के उद्घोषक, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को मरणोपरांत आज नई दिल्ली में मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा प्रदान किया गया ‘भारत रत्न’ सम्मान राष्ट्र के नव-निर्माण में उनके असाधारण योगदानों का अभिनंदन है। गांव, गरीब, वंचित, शोषित और अन्नदाता किसानों के समग्र उत्थान को समर्पित चौधरी साहब के अविस्मरणीय कार्यों ने भारतीय राजनीति को उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से सुवासित किया।

राव की प्रतिबद्धता से भारत के आर्थिक विकास को नई दिशा प्राप्त हुई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को भारत रत्न मिलने पर हर्ष जताया। ‘एक्स’ पर सीएम ने लिखा कि मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव जी को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया है। उनके कुशल नेतृत्व और लोक-कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से भारत के आर्थिक विकास को नई दिशा प्राप्त हुई। भारत को समृद्ध और उन्नत बनाने में उनके योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।

स्वामीनाथन की दूरदर्शिता से भारत में किसानों की समृद्धि के नए युग की शुरुआत हुई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में महान कृषि वैज्ञानिक, हरित क्रांति के जनक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से विभूषित किया गया। उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता और दूरदर्शिता से भारत में कृषि के उत्थान एवं अन्नदाता किसानों की समृद्धि व खुशहाली के एक नए युग की शुरुआत हुई।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular