HomeUTTARAKHANDDM ने विधानसभावार बनाये जा रहे स्ट्रांगरूम की व्यवस्थाएं परखीं

DM ने विधानसभावार बनाये जा रहे स्ट्रांगरूम की व्यवस्थाएं परखीं

देहरादून: लोेकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पादन हेतु जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विधानसभावार बनाये जा रहे स्ट्रांगरूम की व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्ट्रांगरूम को मानकों के अनुरूप बनाते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबन्ध रखी जाएं तथा स्ट्रांगरूम के भीतर एवं बाहर सी.सी टीवी कैमरे स्थापित करते हुए 24×7 निगरानी हेतु कन्ट्रोलरूम स्थापित किया जाए। उन्होंने स्ट्रांगरूम के बाहर शस्त्र बल तैनाती आदि सहित समुचित व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु महाराणा स्पोर्टस कालेज रायपुर में विधानासभावार बनाये जा रहे स्ट्रांगरूम, निर्वाचन सामग्री वितरण सेन्टर आदि के लिए समुचित व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि स्ट्रांगरूम एवं स्ट्रांगरूम परिसर के बाहर सी.सी. टीवी कैमरे स्थापित करने तथा कन्ट्रोलरूम स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विधानसभा के स्ट्रांगरूम एवं निर्वाचन सामग्री वितरण सेन्टर में व्यवस्थाएं जांच लें। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्यों के दौरान महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज मे भोजन, पेयजल सहित शौचालय आदि समुचित मूलभूत व्यवस्थाएं बना ली जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष ंिसंह, सहायक रिटर्निंग अधिकारी उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप नगर आयुक्त नगर निगम गोपाल राम बिनवाल, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृति परमार, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी चकराता योगेश मेहर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी त्रिपाठी, अधि0अभि0 लोनिवि प्रान्तीय खण्ड जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read